फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई कृषि शाखा के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया साक्षात्कार का कार्यक्रम
विज्ञापन

सिविल शाखा के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू तिथि घोषित होने का इंतजार
प्रयागराज। सम्मिलित अवर अभियंता (जेई) परीक्षा-2013 के तहत जेई कृषि शाखा की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया।
इससे पहले आयोग की ओर से 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक मैकेनिकल शाखा के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जा चुका है। जेई मैकेनिकल, कृषि एवं सिविल शाखा में 2674 पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 एवं 23 मई 2016 को आयोजित की गई थी, जिसमें 13745 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने इसी वर्ष 16 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें इंटरव्यू के लिए 3410 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। आयोग ने अब कृषि शाखा के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

इंटरव्यू 30 नवंबर, दो दिसंबर, तीन, चार, पांच, छह, सात, नौ एवं दस दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार सिविल शाखा के सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम की सूचना अलग से विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। कृषि शाखा के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने से पहले ऑनलाइन फॉर्म सेट भरना होगा और इसे सब्मिट करना होगा। फॉर्म सेट सब्मिट करने पर अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उसमें एक बार संशोधन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट को मुद्रित कर उसके साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाणपत्रों के साथ इंटरव्यू के लिए सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है। फॉर्म पर अगर व्हाइटर, ओवर राइटिंग, कटिंग आदि की गई है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों के परीक्षण के दौरान अगर संज्ञान में आता है कि अभ्यर्थी अनिवार्य अर्हता पूरी नहीं करता है तो इसे इंटरव्यू से वंचित करते हुए अभ्यर्थन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें