फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन सेड तोड़ा तो जेसीबी पर चढ़ किया हंगामा

Fri, 13 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
मानसून सीजन के लिए तैयार जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने शुक्रवार को चौक में जबरदस्त विरोध के बीच अतिक्रमण अभियान चलाया। कोतवाली के सामने लाल डिग्गी में एक दुकान के आगे लगे टिन सेड को तोड़ने के दौरान व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान जुटी भीड़ में कुछ लोग जेसीबी पर चढ़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। पूरे अभियान में कई जगह व्यापारियों ने विरोध किया। कार्रवाई में बड़ी संख्या में गुमटी-ठेले हटाने के साथ फुटपाथ पर कब्जा कर बने रैंप, लोहे की सीढ़ियां आदि तोड़ी गई। साथ ही 23 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के साथ जोनल अधिकारी रवींद्र कुमार और अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में लाल डिग्गी से कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद घंटाघर चौराहा, जीटी रोड पर अंजता सिनेमा चौराहा होकर एससी बसू रोड और वहां से लोकनाथ चौराहा तक कार्रवाई की गई। इसमें करीब सौ गुमटी-ठेले और दुकानों के आगे लगे 11 टिन सेड हटाए गए। तीन सीढ़ियां और पांच रैंप एवं चबूतरे तोड़े गए। अंजता चौराहा के पास सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश एवं ज्ञान प्रकाश द्वारा रोड पटरी को क्षतिग्रस्त कर सीढ़ी एवं अन्य निर्माण कराया जा रहा था, जिसे रुकवाया गया। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

लगातार अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त शेष मणि पांडेय ने सफाई कर्मी अर्जुन को निलंबित कर दिया है। अर्जुन बिना सूचना अवकाश पर था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने कार्रवाई की। मामले की जांच की जिम्मेदारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र को सौंपी गई।
विज्ञापन


माघ मेला के मुख्य स्नान पर्व के मद्देनजर ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने से सब्जी और फल लेकर आने वाली गाड़ियां भी फंस गई हैं। इसकी वजह से मुंडेरा मंडी के आढ़ती परेशान हैं। मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि कानपुर की ओर से काफी मात्रा में हरी सब्जी प्रतिदिन ट्रकों से मुंडेरा मंडी पहुंचती है। गाड़ियां रोकने से उसमें लदी सब्जी और फल खराब हो जाएगा। उन्होंने डीएम से रात में गाड़ियों में मुंडेरा मंडी आने की अनुमति देने की मांग की है।

नगर निगम की अवस्थापना निधि से नैनी क्षेत्र में हो रहे कामों का महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आनंद नगर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर रोड, चौरासीपुरम, काजीपुर, अम्बेडकरनगर, खरकौनी आदि क्षेत्र में सड़क, नाली, गली के कामों को देखा। इस दौरान ठेकेदारों को तेजी से काम पूरे करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें