फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों से गूंजते रहे पूजा पंडाल

Thu, 24 Sep 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद । दस दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन बुधवार को गौरी पुत्र गणेश की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। गणेश महात्म्य कथा सुनाई गई। सांस्कृतिक संध्या में भजन कीर्तन की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में सुगमसंगीत प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। जयकारों से पूजा पंडाल गूंजता रहा। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।

बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना हुई। पूजा में अवनीश शुक्ल, अंजनी कुमार मिश्र, सोमेश नारायण, पल्ल्वी, शिवांशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


करैलाबाग कालोनी में आयोजित गणपति महोत्सव में आयोजक अखिलेश निगम की देखरेख में घंटा, घड़ियाल शंखनाद के साथ आरती की गई। उसके बाद गणेश महात्म्य कथा सुनाई गई। श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, श्री श्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से मलाकराज रामबाग शिवपार्क, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, न्यू महाराष्ट्र मंडल महाजनी टोला, भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज,  दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें