फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का इंतजार, भविष्य पर होने लगा विचार

विज्ञापन
Jawahar Yadav Murder case accused - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
करवरिया बंधुओं को अदालत चार नवंबर को सुनाएगी सजा
विज्ञापन

मुलाकातियों से आगे की योजना पर मंथन कर रहे करवरिया बंधु
नैनी। पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ पंडित हत्याकांड में 23 साल बाद जनपद न्यायालय से दोषी करार दिए गए करवरिया बंधुओं के खेमे में मायूसी और खामोशी के साथ मंथन जारी है। फिलहाल जेल में मिलने के लिए आने वाले लोगों में से कुछ चुनिंदा लोगों से ही करवरिया बंधु आगे की योजना के बारे में मंथन करते नजर आ रहे हैं। अब बस चार नवंबर का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार सजा का ऐलान होने के बाद ही करवरिया बंधु आगे की रणनीति के तहत हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ सजा को लेकर भी आकलन किया जा रहा है कि किसे कितनी सजा हो सकती है। शनिवार को जेल में मिलाई बंद थी, लेकिन करवरिया बंधुओं से मिलाई करने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहा। जेल प्रशासन भी सजा के बाद की तैयारी में लगा है। चार नवंबर को सजा का ऐलान होने के बाद तीनों भाइयों कपिल मुनि करवरिया, उदयभान करवरिया एवं सूरजभान करवरिया को आम कैदियों की तरह रखने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदले चेहरों की तैयार हो रही लिस्ट
नैनी। करवरिया बंधुओं का एक खेमा ऐसा भी है, जो उन लोगों की लिस्ट भी तैयार कर रहा है, जो तीनों भाइयों के दोषसिद्ध घोषित होने के बाद अपना पाला बदलते नजर आ रहे हैं। इनमें कई खास सिपहसलार भी हैं, जिनका 31 अक्तूबर के बाद से ही व्यवहार बदल गया है। करवरिया परिवार के एक करीबी ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जो इस मुकदमे का फैसला आने के बाद अचानक से बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उनकी लिस्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में हुआ पूर्व सांसद कपिल मुनि का स्वास्थ्य चेकअप
नैनी। जवाहर पंडित हत्याकांड में दोषसिद्ध हुए पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को शनिवार को सेंट्रल जेल से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं दी गईं। उसके बाद उन्हें फिर से जेल में लाकर दाखिल करा दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को रूटीन चेकअप के लिए ले जाया गया था। एसआरएन अस्पताल में उनका काफी दिनों से इलाज चल रहा है। उसी के तहत उन्हें ले जाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें