फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्री राम नहीं भूली बीजेपी, खूब हुआ उद्घोष

Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा की क‌िसान रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मिशन यूपी में भाजपा भले ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मामले में स्पष्ट रुख अख्तियार न करे लेकिन मंगलवार को किसान विराट सम्मेलन में जय श्री राम के उद्घोष ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि चुनाव में भाजपा इस मुद्दे को साथ रखेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अंदावा में मंगलवार को जिस तरह से जय श्री राम के उद्घोष पर अपने हाथ हिलाए उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में मोदी के दो साल के कामकाज के साथ मंदिर मुद्दा भी अहम होगा।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपना भाषण समाप्त करने के बाद मंच से ही जय श्री राम का उद्घोष कर दिया। इसकी प्रतिक्रिया में भी वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम बोला। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के भी जयकारे लगे। केशव ने अपने भाषण की शुरूआत वंदे मातरम से की तो समापन जय श्री राम से किया। भाजपा सांसद विनोद सोनकर, श्यामा चरण गुप्ता समेत कई अन्य नेताओं ने भी जय श्री राम का उद्घोष किया।

खुद अमित शाह ने भी अपने 20 मिनट के भाषण का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ किया। इस बारे में भाजपा नेता नरेंद्र देव पांडेय का कहना है कि राम मंदिर को लेकर पार्टी का रुख साफ है। वरिष्ठ नेता पहले ही कह चुके हैं सर्व सम्मति और माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। भाजपा नेता डा. एलएस ओझा के मुताबिक जय श्री राम, वंदे मातरम, भारत माता का जयकार हमारी हिंदू सभ्यता के प्रतीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें