फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज का शताब्दी समारोह

विज्ञापन
Jagat Taran Inter college - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य से छोड़ी छाप
विज्ञापन

प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिवार शताब्दी समारोह मना रहा है। इस श्रृंखला में कॉलेज की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गोल्डन जुबली स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, रासलीला और राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति से छात्राओं ने सभी को मुग्ध कर दिया। कॉलेज की छात्राओं ने नाटक द्वापर की वामा की प्रस्तुति में स्वर्ग लोक की सैर कराई। नाटक की प्रस्तुति अजय मुखर्जी के निर्देशन में और सांस्कृतिक प्रस्तुति विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता उमा सिन्हा के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव, विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक दिव्य कान्त शुक्ल के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) देवी सहाय तिवारी एवं लेखाधिकारी पवन कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी ने की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केके घोष ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य, शहर के कई स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाएं, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, अभिभावक, विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल की शिक्षिकाओं विजया सिंह, माधवी वर्मा, अलका माथुर, चित्रा कबीर का विशेष सहयोग रहा। संचालन शुभ्रा चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें