फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath yatra : 1.75 लाख नगीनों से जड़े मुकुट धारण करेंगे भगवान, पुरी से आया 17 फीट ऊंचा ध्वज

Fri, 26 Jun 2026 03:29 PM IST
विनोद सिंह शिव त्रिपाठी, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में 16 जुलाई को विभिन्न मंदिरों और समितियों की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति (बड़ा रथ) की ओर से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को 1.75 लाख नगीनों से जड़ित मुकुट धारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ का मुकुट तैयार करते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में 16 जुलाई को विभिन्न मंदिरों और समितियों की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति (बड़ा रथ) की ओर से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को 1.75 लाख नगीनों से जड़ित मुकुट धारण कराया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजीव गुप्त बिट्टू ने बताया कि 29 जून को 108 घड़ों के जल से भगवान का स्नान कराया जाएगा।

विज्ञापन


श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की रथयात्रा में पुरी धाम से आया 17 फीट ऊंचा ध्वज, चांदी निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा, महापुरुषों पर आधारित झांकियां और पांच पांडवों की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मथुरा से आए विशेष वस्त्रों से भगवान का शृंगार होगा।

22 फीट ऊंचे और 16 पहियों वाले नंदी घोष रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होंगे। रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी के अनुसार, 29 जून को स्नान-विश्राम यात्रा, 17 जुलाई को भजन गायक सुधीर व्यास का भजन संध्या कार्यक्रम और 19 जुलाई को महाप्रसाद वितरण व तिरुपति बालाजी का शृंगार दर्शन होगा।
विज्ञापन

वहीं, त्रिवेणी मार्ग, कीडगंज स्थित 200 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा में 20 फीट ऊंचा नंदी घोष रथ, धर्मध्वजा, गरुड़ रथ, कालिया मर्दन, रासलीला और शिव तांडव सहित पांच झांकियां शामिल होंगी।

डॉ. महेंद्र तिवारी के अनुसार, पहली बार श्री राधारमण जी का रथ भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगा। इसके अलावा श्री प्राचीन जगन्नाथ स्वामी मंदिर, कटरा कचहरी रोड समिति की रथयात्रा शाम पांच बजे कटरा में निकाली जाएगी। मुख्य आयोजकों में सुमित जायसवाल, गोपाल बाबू जयसवाल, शिवम साहू सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें