इलाहाबाद (ब्यूरो)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से इलाहाबाद के पांच, वाराणसी के तीन और मुगलसराय के एक केंद्रीय विद्यालय में खेली जा रही 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बैडमिंटन में अंडर-19 में चेन्नई, जयपुर, आगरा, दिल्ली, अर्नाकुलम, बंगलूरू, गुवाहाटी और चंडीगढ़ की टीम ने लीग मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए क्वाटर फाइनल में जगह बना ली। अंडर-19 के सभी मुकाबले इफको फूलपुर केंद्रीय विद्यालय में खेले गए।
दूसरे दिन भी खेल प्रतियोगिताएं पांचों केंद्रीय विद्यालय में हुईं। बैंडमिंटन की अंडर-14 आयु वर्ग की ओल्ड कैंट में हुई प्रतियोगिता में पूल-एक में भुवनेश्वर प्रथम, गुवाहाटी द्वितीय, जयपुर तृतीय, पूल-द्वितीय में रायपुर प्रथम, चेन्नई द्वितीय, दिल्ली तृतीय, पूल-तृतीय तिनसुकिया प्रथम, देहरादून द्वितीय, गुड़गांव तृतीय, पूल-चार में अर्नाकुलम प्रथम, भोपाल द्वितीय, जबलपुर तृतीय, पूल-पांच में चंडीगढ़ प्रथम, लखनऊ द्वितीय, पटना तृतीय, पूल-छह में हैदराबाद प्रथम, अहमदाबाद द्वितीय, वाराणसी तृतीय, पूल-सात में कोलकाता प्रथम, रांची द्वितीय, आगरा तृतीय, पूल-आठ में मुंबई प्रथम, बंगलूरू द्वितीय, सिलचर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में देहरादून, आगरा, हैदराबाद, अहदाबाद, दिल्ली, गुवाहाटी, तिनसुकिया, जबलपुर का दबदबा रहा।
केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में हुई वालीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में अर्नाकुलम (दो मैच), हैदराबाद (दो मैच), मुंबई, वाराणसी, बंगलूरू, रांची, गुड़गांव (दो मैच), पटना, चेन्नई, केंद्रीय विद्यालय मनौरी में हुए अंडर-19 में गुवाहाटी(दो), हैदराबाद(दो), वाराणसी(दो), दिल्ली(तीन), चेन्नई, पटना(), रांची, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, अर्नाकुलम, जबलपुर, लखनऊ, देहरदून, जम्मू, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैं ट में हुए बॉस्केटबाल के अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले में जम्मू, हैदराबाद, देहरादून, भुवनेश्वर, मुंबई, लखनऊ की टीम विजेता रही।