इलाहाबाद (ब्यूरो)। बंगाली वेलफेयर एवं दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें बाई का बाग बारवारी और अशोक नगर बारवारी ने बाजी मारी। कार्यक्रम में ताजियादारों को भी सम्मानित किया गया।
जजों ने बेस्ट इन आल का खिताब बाई के बाग बारवारी को जबकि पब्लिक ने अशोक नगर बारवारी को चुना। नेतानगर बारवारी की प्रतिमा ने प्रथम, साउथ मलाका दूसरे, करेली तीसरे, कर्नलगंज चौथे और पांचवें स्थान पर मीरापुर बारवारी रही। पंडाल सज्जा में प्रथम प्रागेश्वर नाथ कटघर, द्वितीय रामानंद अल्लापुर बीएचएस, तृतीय सुलेम सराय प्रीतम नगर, चौथे स्थान पर एलनगंज, पांचवें स्थान पर गोविंदपुर मेने रही। जुबली पुरस्कार से रामबाग और भारद्वाजपुरम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ा ताजिया बुड्ढा ताजिया, शेर का जुलूस, अलम अटाला एवं मोहर्रम कमेटी के प्रमुख ताजियादारों रेहान खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फहद उस्मान, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हाफिज खान को सम्मानित किया गया। समिति ने मंडलायुक्त राजन शुक्ला को भी सम्मानित किया।
अध्यक्षता संजय गोस्वामी, संचालन विजय चंद्र कुमार श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बंगाली एसोसिएशन के सचिव पीके राय, नरेंद्र चटर्जी, शरदचंद्र मिश्र, आशीष कुमार राय, नरेंद्र कुमार चटर्जी, उत्तम बनर्जी, नेहा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।