नैनी। रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को अभिवादन स्वीकार करते पूर्व विधायक उदयभान करवरिय
रामपुर स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को सही दिशा-सही वक्त कार्यक्रम में प्रयागराज व उसके आसपास के जिलों से भारी भीड़ रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने जातीय आरक्षण, यूजीसी पर खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगैर सुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश के एक बड़े नेता पर भी मंच से निशाना साधा।
दोपहर करीब दो बजे मुख्य अतिथि उदयभान करवरिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका लाभ हर वर्ग के जरूरतमंद गरीब को मिलना चाहिए, ताकि कोई भी वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
साथ ही उन्होंने यूजीसी के मुद्दे में प्रदेश सरकार की स्थिति का साफ किया। पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने कहा कि यह पैसा देकर बुलाई भीड़ नहीं है। यह अपनापन है जो लोगों को यहां तक ले आया है। माैके पर कौंधियारा ब्लॉक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्र, जसरा ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह, करछना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, कानपुर के अन्नू अवस्थी, मेजा प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बृजेश कुमार पांडेय, अशोक यादव, चंदू निषाद, रवि निषाद, निरंजन निषाद सहित रहे।