फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राइस मिल की दीवार तोड़कर 30 लोग जबरन घुसे

Fri, 13 Nov 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
खपटिहा गांव में राइस मिल की बाउंड्री तोड़ते हुए लोग
विज्ञापन
क्षेत्र के खपटिहा गांव में बुधवार दोपहर एक राइस मिल में जबरन घुसने का मामला सामने आया है। करीब 30 लोगों ने मिल की दीवार तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। मिल मालिक राजबली ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर को शारदा प्रसाद अपनी पुत्री समेत करीब 30 लोगों के साथ मिल पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दीवार तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश किया और अंदर बैठ गए। विरोध करने पर राजबली और उनके भाई ओमप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने कहासुनी और छीनाझपटी की कोशिश की।
स्थिति बिगड़ती देख थानाध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें