प्रतापपुर में सरकार का विरोध करते कांग्रेसी
- फोटो : Samvad
गेट निकोबार में प्रस्तावित परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अगुवाई में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस मोके पर मुख्य अतिथि शेखर बहुगुणा ने जाफराबाद के तीन युवकों समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत होने पर शोक जताया। इसके बाद उन्होने कहा क भारत अमेरिका के हाथों गिरवी हो चुका है। देश का प्रधानमंत्री मोदी नहींए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। इस मौके पर डॉ. जगत नारायण सिंह, देवराज, आनंद प्रताप सिंह, सुनील सिंह, गोपाल पांडेय, रामदेव यादव, मुन्ना पांडेय, सुषमा चौधरी और साधु चरण तिवारी रहे।