फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चकबंदी में अनियमितता, ग्रामीणों ने जांच मांगी

Sun, 14 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहरिया ब्लॉक के ओहरपुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार चक आवंटन की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सन्नो देवी, पूर्व प्रधान सुनील कुमार यादव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सुभाष यादव, आशीष पटेल, उर्मिला देवी, राम कुमार, नंद लाल और अमर बहादुर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों द्वारा कराई गई पैमाइश एवं चक आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच पूरी होने तक चकबंदी प्रक्रिया को स्थगित रखने की भी मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने अपना ज्ञापन कानूनगो रमा देवी को सौंपा। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें