फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में इसरो लगाएगा 30 सेटेलाइट मॉडल की प्रदर्शनी

Mon, 03 Feb 2020 08:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ISRO
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में आयोजित डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी समारोह में छात्र-छात्राओं के लिए 30 सेटेलाइट मॉडल किया जाएगा। संस्थान के रजिस्ट्रार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिर्शू वर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ. विक्रम साराभाई की दृष्टि और योगदान को परिचित कराने के लिए ट्रिपलआईटी में एक प्रदर्शनी का आयोजन छह फरवरी से होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ इसरो के वैज्ञानिक डॉ. पीवी वेंकी कृष्णन करेंगे। इस मौके पर निदेशक प्रो. पी नागभूषण मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी समारोह में जिले के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के नौवीं से बारहवीं तक के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्र में केंद्रीय विद्यालयों से विशेष रूचि दिखाई है। छह फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ 10.30 बजे डॉ. विक्रम साराभाई स्मृति व्याख्यानमाना से शुरू होगा। इसके बाद नौ फरवरी तक क्विज, कला, स्केच, वाद-विवाद, आशु भाषण, वीडियो प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 सेटेलाइट के मॉडल की प्रदर्शनी होगी।

यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला रहेगा। संयोजक डॉ. वर्मा ने बताया कि यह आयोजन ट्रिपलआईटी एवं इसरो के बीच हुए एमओयू का हिस्सा है। यह लोागें में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति चेतना पैदा करेगा। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ विज्ञान क्लब पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। प्रदेश में लखनऊ के बाद  भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज में  इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें