फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : इसरो ने जारी कीं महाकुंभ टेंट सिटी संगम की तस्वीरें, वेबसाइट पर भी साझाा किया चित्र

Thu, 23 Jan 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ नगर (यूपी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को महाकुंभ टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसरो ने जारी की महाकुंभ की तस्वीरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ नगर (यूपी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को महाकुंभ टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी (45 दिनों) तक चलेगा। अब तक आठ करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन


इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) ''सी'' बैंड माइक्रोवेव उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में प्रयागराज संगम और गंगा नदी के जूम किए गए हिस्से को दिखाया गया है। तीन अलग-अलग तिथियों पर ली गई छवियों में इस ऐतिहासिक स्थल के निर्माण को दिखाया गया है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर त्रिवेणी संगम की तस्वीरें भी साझा की गईं हैं। इसमें अस्थायी पंटून पुल, प्रयागराज में भारत के आकार का शिवालय पार्क का निर्माण भी दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें