फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरारी बापू बोले : महाकुंभ के मंथन से ऐसा हल निकले जिसमें सबके हितों की रक्षा हो, संगम से सीखें मिलकर रहना

Thu, 23 Jan 2025 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में आए राष्ट्रीय संत मोरारी बापू वक्फ बोर्ड भंग करने और सनातन बोर्ड गठित करने जैसे दोनों मुद्दों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि धन्य हैं भारत की तीन पवित्र नदियों की धारा, जो तीर्थराज प्रयाग में संगम पर मिलकर पूरी दुनिया को आपस में मिलकर रहना सिखाती हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संत मोरारी बापू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आए राष्ट्रीय संत मोरारी बापू वक्फ बोर्ड भंग करने और सनातन बोर्ड गठित करने जैसे दोनों मुद्दों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि धन्य हैं भारत की तीन पवित्र नदियों की धारा, जो तीर्थराज प्रयाग में संगम पर मिलकर पूरी दुनिया को आपस में मिलकर रहना सिखाती हैं। एकता और मिलन की असीम ऊर्जा से भरे ऐसे संगम तट पर साधु संतों के चिंतन से ऐसा बोर्ड बनाने का मसौदा सामने आना चाहिए, जिसमें सबका हित सुरक्षित हो। अरैल घाट पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से जब उनसे पूछा गया कि विहिप से जुड़े साधु -संत वक्फ बोर्ड भंग करने के लिए महाकुंभ में आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर अलग-अलग संतों की धर्म संसद बैठने वाली है, इस पर आपकी क्या राय है। इस पर पहले तो मौन साध लेते हैं, फिर कहते हैं कि सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय का चिंतन होना चाहिए। पक्षियों, वृक्षों, पंचतत्वों या पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की सेवा हो और उनके भी सुख की चिंता की जाए। मोरारी बापू करते हैं कि इस भूमि की ताकत मिलाने की ही है। परस्पर एकता और मिलन की संस्कृति को ही अपनाने के लिए पूरा विश्व यहां खिंचा चला आता है।

यही सनातन की ताकत है, जो पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांधती है। वह कहते हैं कि सर्व भूत हिताय का निर्णय होना चाहिए। महाकुंभ में साधु-संतों के शिविरों में चिंतन चल रहा है। मुझे पता चला है कि सनातन बोर्ड के गठन को लेकर धर्म संसद बुलाई गई है। मेरा मानना है कि सर्व भूत हिताय, सर्वभूत सुखाय और सर्व भूत प्रीताय का चिंतन ही सुखद और कल्याणकारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें