फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कान मंदिर में जन्माष्टी उत्सव का शानदार आगाज

Fri, 04 Sep 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टी का चार दिवसीय उत्सव बृहस्पतिवार को बलुआघाट स्थित इस्कान मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। जिसमें बच्चों से राधा-कृष्ण पर केंद्रित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे बेहद सुंदर लग रहे थे। श्रीकृष्ण जन्म और उनके विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी झांकियों सभी को आकर्षित करती रही। आकांक्षा सक्सेना गीता के श्लोक प्रस्तुत किए। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी रामलला दास ने भगवान कृष्ण की आरती की।
विज्ञापन


वृंदावन से आए रामानुज प्रभु ने भगवान कृष्ण की महिमा का बखान किया। पूर्णकांत दास जय केशवदास, सुंदर गोपाल दास, सोमू और आकाश ने कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें ग्रुप ए में आस्था श्रीवास्तव, साक्षी प्रजापति, कुनाश वैश्य, ग्रुप बी में रूपाली सिंह, सोनल वर्मा, अनु कुमार और ग्रुप सी में सालविका उपाध्याय, अंकिता मेहरा, दिव्या शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को सिविल लाइंस से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का संयोजक पूर्ण कांत दास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति की ओर से दो दिनी मेला पांच सितंबर से करैलाबाग गांव बालू मंडी में लगेगा। मेला संयोजक जितेंद्र निषाद ने बताया कि पहले दिन लाईट एंड साउंड के माध्यम से श्रीकृष्ण की झांकियों का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा निषादराज पार्क में किया जाएगा। दूसरे दिन बालू मंडी में जवाबी कीर्तन रतिराम ज्ञानी और कल्पना दूबे के बीच होगा।
विज्ञापन


महाजनी टोला स्थित श्रीनिंबार्काचार्य में छह सितंबर से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। निंबार्काचार्य गोस्वामी विष्णु कांत महाराज भगवान कृष्ण का महाभिषेक करेंगे। सात सितंबर को नंदोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को युगमनाम संकीर्तन और शुक्रवार को षष्ठी उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें