फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी में अव्वल रहे सेंट जान्स के आदर्श सिंह

Sat, 07 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आईएससी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में अधिकतर स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इसके तहत 12वीं (आईएससी) में सेंट जान्स एकेडमी, नैनी के छात्र आदर्श सिंह ने 98 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। एसएमसी की उर्जा रहेजा ने 97.5 फीसदी अंकों के साथ दूसरा एवं जीएचएस की सृष्टि अग्रवाल ने 97.25 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अबकी दोनों ही परीक्षाओं में ज्यादातर विद्यार्थियों ने नब्बे फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन


आईसीएसई (10 वीं) में सेंट जोसफ स्कूल एवं कॉलेज के छात्र प्रियदर्शी सिंह और यशस्वी राज 97.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर सेंट जोसफ कॉलेज के मोहम्मद ओसामा 97.6 फीसदी जबकि बीएचएस के नमन अग्रवाल 96.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सीआईएससीई से जुड़े शहर के प्रमुख स्कूलों में सेंट जोसफ कॉलेज, सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल एवं कॉलेज, बीएचएस, जीएचएस, बिशप जानसन ब्वायज एंड गर्ल्स विंग, बिशप जार्ज, आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, मेरी लुकस, सेंट जान्स एकेडमी, ईथल हिंगिंनबॉटम नैनी एवं बेनहर पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

इन स्कूलों में अधिकतर विद्यार्थियों के परीक्षाफल शत-प्रतिशत अथवा 98 और 99 के बीच रहे। सेंट जान्स एकेडमी के छात्रों ने लगातार दूसरे वर्ष आईएससी के रिजल्ट में जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। सेंट जोसफ के बारहवीं के छात्रों देवांश मित्तल, कुशाग्र श्रीवास्तव, ओम गुप्ता, पुलकित सिंघल, शाश्वत कुमार, विनायक सिंह को कंप्यूटर साइंस में पूरे 100 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें