फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विजय बहादुर यादव अध्यक्ष, रविंद्र प्रताप सिंह महामंत्री बने

Sun, 14 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद खुशी मनाते अधिवक्ता।
विज्ञापन
तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय कक्ष में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कुल 507 मतदाताओं में से 481 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव एडवोकेट ने परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर विजय बहादुर यादव ने 195 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद ने 245 मत पाकर श्यामजी दुबे को पराजित किया। महामंत्री पद पर रविंद्र प्रताप सिंह 185 मतों के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार ने जीत दर्ज की। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार ने बाजी मारी। प्रकाश मंत्री पद पर दीपांकर यादव विजयी घोषित हुए। चुनाव संचालन में सृष्टि नाथ तिवारी एवं त्रिभुवन नाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतगणना चंद्रिका प्रसाद एडवोकेट, सैयद मोहम्मद अफसर एडवोकेट एवं त्रिभुवन नाथ एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुई। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें