फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी : प्रयागराज से पहली बार ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा पर रवाना हुई आईआरसीटीसी की ट्रेन

Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

पहले फोड़ा नारियल, फिर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना हुई ट्रेन, कुल 721 में से 456 यात्री रहे प्रयागराज से, पुष्प वर्षा से हुआ सभी का स्वागत।
विज्ञापन
Prayagraj News : ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्रियों का स्वागत किया गया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह हर-हर महादेव का खूब उद्घोष हुआ। इस दौरान यहां शंखनाद तो हुआ ही साथ ही रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी हुई। मौका था ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा ट्रेन की रवानगी का। इस ट्रेन के रवाना होने के पूर्व स्टेशन प्रबंधक अवधेश मणि पाठक ने नारियल भी फोड़ा। सुबह 6.05 बजे ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा ट्रेन यहां से हरी झंडी दिखा दी गई। ट्रेन के चलते ही उसमें बैठे यात्रियों ने जय शिवशंकर के भी जयकारे लगाए।

विज्ञापन


दरअसल आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) द्वारा पिछले माह ही प्रयागराज संगम से ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का एलान किया गया था। यह पहला मौका था कि जब प्रयागराज से आईआरसीटीसी द्वारा किसी धार्मिक यात्रा के लिए ट्रेन का संचालन किया गया। महज तीन सप्ताह से भी कम समय में इस ट्रेन में कुल 721 यात्रियों ने अपनी बुकिंग करवाई।

बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन रवानगी के पूर्व आईआरसीटीसी के कर्मचारियों एवं यात्रियों की मौजूदगी में प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने वहां पूजन अर्चन किया। इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी हुई। ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत हुआ। ट्रेन के पैंट्रीकार में एक छोटा मंदिर भी रहा। आईआरसीटीसी के अफसरों ने बताया कि प्रयागराज संगम और प्रयाग जंक्शन से इस ट्रेन में कुल 456 यात्री चढ़े। शेष यात्री प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर आदि स्टेशनों से चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें