फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लेने वाली आईपीएस श्रुति प्रयागराज में बनीं एडीसीपी

Sun, 20 Sep 2026 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लेने वाली आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव अब प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
श्रुति श्रीवास्तव, आईपीएस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लेने वाली आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव अब प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) की जिम्मेदारी संभालेंगी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2020 बैच की आईपीएस श्रुति का तबादला प्रयागराज किया गया है।

विज्ञापन


श्रुति श्रीवास्तव प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के दौरान काशी में अभिनेत्री रवीना टंडन इंटरव्यू ले चुकी हैं। पुलिस से जुड़े एक वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी सामने आई थी। वहीं, तबादला सूची में आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे 2016 बैच के आईपीएस सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। उनके आने से कमिश्नरेट की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम में बदलाव होगा।

इसके अलावा प्रयागराज में डीसीपी रहे 2016 बैच के आईपीएस नीरज कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात 2017 बैच के आईपीएस मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें