यश के विकेट पाते ही शहर के क्रिकेट प्रशंसक झूम उठे, वहीं यश के पिताजी अपने पूरे परिवार संग उछल पड़े। यश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने देवदत्त पड्डीकल, आर डुसेन और युजवेंद्र चहल का विकेट चटकाया।
इंडियन टी-20 लीग आईपीएल में बृहस्पतिवार को जिले के यश दयाल के शानदार प्रदर्शन से शहरवासी गदगद हो गए। यश दयाल ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए राजस्थान रायल्स के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यश ने आईपीएल में अपने पहले ओवर की ही अंतिम गेंद पर राजस्थान टीम के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया।
विज्ञापन
यश के विकेट पाते ही शहर के क्रिकेट प्रशंसक झूम उठे, वहीं यश के पिताजी अपने पूरे परिवार संग उछल पड़े। यश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने देवदत्त पड्डीकल, आर डुसेन और युजवेंद्र चहल का विकेट चटकाया। इस मौके पर यश के पिता चंद्रपाल दयाल, माता राधा दयाल और बड़ी बहन सूची दयाल के फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और मोहल्ले वालों ने जमकर खुशी मनाई और मिठाई बांटी।