उधर उन दो बैंक खाताें के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसमें महिला से रकम जमा करवाई गई। इनमें से एक खाता एसबीआई व दूसरा खाता यस बैंक का है। इन्हीं में से एक खाते में भेजी गई 40 लाख की रकम को तत्परता दिखाते हुए होल्ड करा दिया गया। यह खाते किन केवाईसी पर लिए गए, पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। बैंक से संपर्क कर यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं इन खाताें से बाकी की रकम अन्य खातों में तो ट्रांसफर नहीं कराई गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
यह प्रयागराज का पहला केस है जिसमें महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उससे साइबर ठगी की गई। वादिनी का आरोप है कि उनके नाम पर ड्रग्स, लैपटॉप व क्रेडिट कार्ड वाला पार्सल ताइवान भेजने की बात कहकर पहले इंटरनेशनल कूरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। पार्सल के बारे में जानकारी न होने की बात कहने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। फिर पुलिस अफसर बनकर एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर बात की और डरा-धमकाकर रकम खातों में जमा करवा लिए।