फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट, होगा मुकदमा

Sat, 26 Dec 2020 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन

फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में पांच सदस्यीय जांच टीम ने शनिवार को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट संबंधित पक्षों के अलावा प्रमुख सचिव और श्रम आयुक्त को भी भेजी गई है। कमजोर उपकरणों के इस्तेमाल की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। उप निदेशक कारखाना के निर्देशन में अभियोजन तैयार किया जा रहा है। प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही मुकदमा लिखाया जाएगा।

विज्ञापन


इफ्को कारखाना में प्लंजर और दो टाई रॉड के टूटने से अमोनिया गैस से रिसाव होने लगा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मात्र 12 सेकेंड में गैस 30 मीटर की परिधि में फैल गई, जिससे दो अफसरों को मौत भी हो गई। कारखाना विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने तीन दिनों तक हर पहलू की जांच की। उपककरणों की तकनीकी संस्थान में भी जांच कराई गई।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
प्लंजर और टाई रॉड कमजोर पाए गए। जांच में कंपनी प्रबंधन की गलती भी सामने आई। पूर्व में भी गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद कमजोर हो चुके उपकरणों से इकाई चलाई जा रही थी। उप निदेशक कारखाना अभय चंद्र गुप्ता ने बताया कि अभियोजन तैयार किया जा रहा है। इसमें एक सप्ताह लग सकता है। प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा। 
 

अभी बंद रहेगी एक इकाई

गैस रिसाव वाली अमोनिया उत्पादन की इकाई अभी 10-12 दिन बंद रह सकती है। संबंधित प्लांट का संचालन कितना सुरक्षित है अभी इसकी जांच की जाएगी। उस रिपोर्ट के आधार पर इकाई को दोबारा चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसमें 10 से अधिक समय लगने की बात कही जा रही है। तब तक इस इकाई से उत्पादन बंद रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें