फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हेमलता हत्याकांड की विवेचना फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर के हवाले

Thu, 23 May 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही के हेमलता हत्याकांड का खुलासा आज हो सकता है। माना जा रहा है कि पति व उसका दोस्त ही घटना के सूत्रधार हैं। लंबी जांच के बाद विवेचना फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी को ट्रांसफर कर दी गई है। इंस्पेक्टर ने गांव में जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

14 मई को हुए हेमलता हत्याकांड की विवेचना नौवें दिन फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर के सुपुर्द की गई है। शाही थाना प्रभारी के लाइनहाजिर होने की वजह से अब तक इस मामले की विवेचना लावारिस हाल में थी। बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय पूर्वाह्न 11 बजे गांव बकैनियां वीरपुर पहुंचे। वहां कई ग्रामीणों से घटना के संबंध में बयान लिए। घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर हेमलता के घर जाकर उनके पिता व रिश्तेदारों के बयान लिए। इन लोगों से पुलिस ने कई कागजों पर दस्तखत भी कराए।
पुलिस इस हत्याकांड में हेमलता के पति राजकुमार एवं उसके दोस्त रामबहादुर पर शक जाहिर कर पूछताछ कर रही थी। देहात के साथ ही शहर के कई अधिकारी व विशेष टीमें खुलासे में लगाई गई थीं। बृहस्पतिवार को खुलासे में टीमों की मेहनत का नतीजा सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें