फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने के मामले में जांच जारी, एआरओ ने अभी नहीं दिया जवाब

Thu, 30 May 2024 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम ने इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह को दी। जांच अधिकारी की ओर से सोमवार को ही एआरओ से पूरे घटनाक्रम को लेकर जवाब मांगा गया। इसे लेकर भी जवाब मांगा गया है कि ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी में स्ट्रांग रूप की सख्त सुरक्षा की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडेरा मंडी परिसर स्थित लोकसभा चुनाव से संबंधित सील किए गए स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने के मामले में तीन दिन बाद भी एआरओ के जवाब का इंतजार है। शनिवार को मतदान के बाद मेजा विधानसभा क्षेत्र की स्टेशनरी रखते समय ही कुत्ता बंद हो गया था। प्रत्याशियों की मौजूदगी में रविवार को उसे बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन


डीएम ने इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह को दी। जांच अधिकारी की ओर से सोमवार को ही एआरओ से पूरे घटनाक्रम को लेकर जवाब मांगा गया। इसे लेकर भी जवाब मांगा गया है कि ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। जांच अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि एआरओ के जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन

इनवर्टर से जोड़े गए सीसीटीवी कैमरे

प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम पर 24 घंटे निगरानी रख सकेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम व आसपास लगे कैमरे इन्वर्टर से जोड़ दिए गए हैं। बिजली कटने के बाद भी स्क्रीन पर लोकेशन देख सकेंगे।भदोही के टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी व सपा ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।


उनका यह कहना था कि बिजली कटने के बाद सीसीटीवी कैमरों से लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी। इन्वर्टर से कैमरों को जोड़ने की मांग की गई थी। प्रशासन ने इन्वर्टर लगाने संग कैमरे उससे जोड़ दिए हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ गौरव कुमार ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया और जरूरी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें