इनवर्टर से जोड़े गए सीसीटीवी कैमरे
प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम पर 24 घंटे निगरानी रख सकेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम व आसपास लगे कैमरे इन्वर्टर से जोड़ दिए गए हैं। बिजली कटने के बाद भी स्क्रीन पर लोकेशन देख सकेंगे।भदोही के टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी व सपा ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।
उनका यह कहना था कि बिजली कटने के बाद सीसीटीवी कैमरों से लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी। इन्वर्टर से कैमरों को जोड़ने की मांग की गई थी। प्रशासन ने इन्वर्टर लगाने संग कैमरे उससे जोड़ दिए हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ गौरव कुमार ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया और जरूरी निर्देश दिए।