फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मतदाता सूची में गड़बड़ी मामले की जांच शुरू

Fri, 26 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। रामपुर गांव में शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम करछना भारती मीणा के निर्देश पर जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान नायब तहसीलदार संतोष यादव ने गांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मतदान कर रहे वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि बाहरी और फर्जी नाम जोड़ दिए गए। एक युवक की शादी 17 फरवरी को तय होने के बावजूद उसकी पत्नी का नाम पहले ही सूची में दर्ज होना भी सामने आया है। योगेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आसिफ, राजू सिंह, हनीफ, धीरज सिंह, दुर्गेश सहित ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के आधार पर प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें