उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर लखनऊ के एक दरोगा के साथ लापता बच्चों को लेने आई महिला एवं उसके मामा की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर उसके पति को पकड़ कर थाने ले आई।
महिला ने बताया कि गांव के एक युवक से उसका प्रेम विवाह हुआ था। कुछ दिन बीत जाने के बाद पति ने तीन बच्चों को लेकर चुपके से घर चला आया। इस मामले में महिला ने लखनऊ थाने के मरियाहू में प्राथमिक दर्ज कराई थी।
पांच माह बाद महिला को बच्चों को मिलने की जानकारी हुई तो उसने इसकी जानकारी मरियाहू थाने में दी। जहां थाने के दरोगा महिला एवं उसके मामा को साथ लेकर गांव पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान महिला के पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। गांव के लोगों ने भी महिला एवं उसके मामा एवं कार चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि दरोगा के साथ भी अभद्रता की गई। फिलहाल उतरांव पुलिस ने महिला के पति को लखनऊ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की तहरीर नहीं मिली हैं। महिला के पति को लखनऊ से आए दरोगा को सुपुर्द कर दिया गया है।