फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का परिचय एवं संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन
Introduction to RSS and dialogue program - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पारिवारिक भावना से चलने वाला राष्ट्रवादी संगठन है संघ
विज्ञापन

0 संघ के परिचय संवाद कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने की शिरकत
0 कहा सुनियोजित दुष्प्रचार के चलते कभी कभी संघ को समझ नहीं पाते लोग
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि संघ कोई संगठन नहीं बल्कि अनुशासित एवं पारिवारिक भावना से चलने वाला राष्ट्रवादी संगठन है। संघ के बारे में सुनियोजित ढंग से किए गए दुष्प्रचार के कारण कभी-कभी लोग संघ को ठीक ढंग से समझ नहीं पाते। इसलिए संघ की वास्तविक जानकारी देना आवश्यक हो गया है। प्रचार प्रमुख ने यह बातें सोमवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में आयोजित परिचय संवाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

शाम को दो सत्रों में तकरीबन चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के बुद्ध जीवियों को संबोधित करते हुए संघ प्रचार प्रमुख ने कहा कि संघ समाज परिवर्तन का बड़ा जन आंदोलन है । अपने स्थापना काल से ही संघ देश की स्वतंत्रता और यहां की संस्कृति के लिए संघर्ष करता रहा है। संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने देश की आजादी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके लिए उन्हें जेल यात्रा भी करनी पड़ी। आजादी की लड़ाई के दौरान संघ संस्थापक ने यह निष्कर्ष निकाला कि राष्ट्र के निर्माण के लिए सामाजिक परिवर्तन करना होगा। इसके लिए एक एक व्यक्ति को बदलने की मुहिम चलानी होगी। संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण को लक्ष्य बनाकर अपना कार्य प्रारंभ किया। संघ अपने छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। हमारी पहचान हिंदू के नाम से पूरी दुनिया में है। गरु नानक देव, कृष्णदेव राय, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि ने देश का नाम हिन्दुस्तान और अपनी पहचान हिंदू के रुप मे बताई। अखिल भारती प्रचार प्रमुख ने लोगों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए। प्रेक्षागृह में मौजूद बुद्धिजीवियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि संघ के समाज परिवर्तन की मुहिम में आप सभी सहयोग प्रदान करें । यह कार्यक्रम केवल कार्यक्रम बन के न रहे, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मुहिम शुरू हो जाए यही हम यह चाहते हैं। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक विश्वनाथ लाल निगम, विभाग संघचालक प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह के अलावा प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सरदार जोगिंदर सिंह, सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय, विभाग कार्यवाह गंगा दत्त जोशी, प्रांत प्रचार प्रमुख मुरारजी त्रिपाठी, कुलपति राणा कृष्ण पाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें