इलाहाबाद। रेलवे की नई समय सारिणी शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगी। इस बार समय सारिणी में मिशन रफ्तार पर खास ध्यान दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे में सेक्शनल गति बढ़ने पर जोन में चलने वाली तमाम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी। ओवर ऑल समय सारिणी में देश भर में चल रही 350 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की भी कई ट्रेनें शामिल है।
इन ट्रेनों को मिला सुपरफास्ट का दर्जा
पुराना ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम नया नंबर इस तिथि से प्रभावी
11069/11070 इलाहाबाद-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस 22129/22130 04 दिसंबर/05 दिसंबर
19417/19418 इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस 22967/22968 17 नवंबर/18 नवंबर
19047/19048 सूरत-भागलपुर ताप्तीगंगा एक्सप्रेस 22947/22948 19 नवंबर/17 नवंबर
19569/19570 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस 22969/22970 17 नवंबर/19 नवंबर
इन ट्रेनों का इलाहाबाद आगमन/प्रस्थान का बदला समय
ट्रेन का नाम पुराना समय नया समय
12424 गुवाहाटी राजधानी रात 8.39-8.42 रात 11.12-11.15
12398 महाबोधि एक्सप्रेस रात 9.20-9.28 रात 8.10-8.15
11070 तुलसी एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे शाम 6.45 बजे
12303/12381 पूर्वा एक्स. रात 9.45-9.55 रात 9.40-9.45
20 मिनट पहले पहुंचाएंगी कानपुर मेमू
0 नई समय सारिणी में कानपुर से इलाहाबाद आने वाली मेमू गाड़ी संख्या 64592 अब पहले के मुकाबले 20 मिनट कम समय लेगी। जबकि इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली मेमू पांच मिनट पहले कानपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 मिनट, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 35 मिनट, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 85 मिनट, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस 55 मिनट, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 20 मिनट, 19559 ओखा-वाराणसी 80 मिनट एवं 11070 तुलसी एक्सप्रेस 150 मिनट पहले अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेगी।