फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता पद के लिए इंटरव्यू दो से

विज्ञापन
Interviw to be held from 2nd August for 21 post of lecturer. - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। समाज कल्याण विभाग के अधीन प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में दो विषयों में प्रवक्ता के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू दो अगस्त से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन वर्ष 2012 में जारी किया गया था। दो जून 2015 को इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार प्रवक्ता समाजशास्त्र के 10 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू दो एवं तीन अगस्त और प्रवक्ता हिंदी के 11 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच एवं छह अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह दस बजे से होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है। आयोग के उप सचिव शिव प्रकाश मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका और प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर साथ लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें