फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कंप्यूटेशनल इंटेलीजेंस पर इंटरनेशनल सम्मेलन आज से

Fri, 31 May 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में 31 मई से इलेक्ट्रॉनिक्स में एडवांस इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटेशनल इंटेलीजेंस विषयक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें दक्षिण कोरिया, माल्टा, डेनमार्क के विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग के क्षेत्र के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, टेक्नोक्रेट , शिक्षाविदों और इंजीनियरों को एक मंच पर लाकर नवीन विचारों को साझा करना है। 

विज्ञापन


सम्मेलन में वायरलेस संचार, आरएफ  माइक्रोवेव/राडार, मशीन लर्निंग, इमेज कंप्यूटिंग, कृत्रिम प्रज्ञा, सूचना पुनर्प्राप्ति, बुद्धिमान एजेंटों, फजी लॉजिक कंट्रोल, विकासवादी कंप्यूटिंग पर चर्चा होगी। सम्मेलन के समन्वयक डॉ.आशुतोष सिंह ने बताया की सम्मेलन में शोधकर्ताओं चिकित्सकों और शिक्षकों के लिए हाल के नवाचारों, रुझानों के साथ-साथ व्यवहारिक चुनौतियों की जानकारी दी जाएगी। बताया कि इसी के साथ कृत्रिम प्रज्ञा, सूचना, नियंत्रण और कंप्यूटिंग प्रणालियों के क्षेत्र में अपनाए गए समाधानों को प्रस्तुत करने और उन पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में ग्वांगजू इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (जीआईएसटी) दक्षिण कोरिया के प्रो. किमयॉन्ग हून, कुवेम्पु विवि के पूर्व कुलपति प्रो. के चिदानंद गौड़ा, माल्टा के डॉ. यू आर ब्रायन एज़ोपार्डी, डैनफॉस पावर इलेक्ट्रॉनिक्स डेनमार्क के डॉ. संजीत द्विवेदी, ट्रिपलआईटी के प्रो. उमा शंकर तिवारी सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में देश भर से 75 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें