गर्मी के बीच मंगलवार को शहरियों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। दिनभर कहीं ट्रांसफार्मर में फॉल्ट तो कहीं केबल में शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, रात में बारिश होते ही कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारी लगातार फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
अल्लापुर, तिलक नगर, दारागंज, बक्शी बांध और अलोपीबाग में मंगलवार भोर से बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दिनभर चलता रहा। सलोरी, गोविंदपुर, गद्दोपुर, छोटा बघाड़ा और तेलियरगंज में ट्रिपिंग की समस्या रही। रात में बारिश के कारण फिर से प्रभावित हुई। कल्याणी देवी, अतरसुइया, रानीमंडी, मीरापुर, दरियाबाद और करेलाबाद में भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।