फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के शिक्षक बनेंगे मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी

विज्ञापन
Intermediate college news
विज्ञापन
विद्यालयों में एक शिक्षक होंगे मानसिक स्वास्थ्य के प्रभारी नोडल अधिकारी
विज्ञापन

आत्महत्या रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, 40 शिक्षक चिह्नित
प्रयागराज। इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को शिक्षक तनाव प्रबंधन की जानकारी देंगे। प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को मानसिक स्वास्थ्य रक्षण का प्रभारी नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। आत्महत्या की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के तहत 40 शिक्षकों को चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शुरू हो रहे जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रमों से शिक्षकों को जोड़ने के लिए यह निर्णय लिया गया। इस बार की थीम ‘आत्महत्या रोकथाम पर मिलकर कार्य करना है’ के आधार पर स्कूली बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और आत्महत्या की सोच से उबारने के लिए विद्यालयों में नियुक्त नोडल अधिकारी सुझाव देंगे।
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर में बुधवार को योजना के प्रथम चरण में एनसीडी सेल ने विभिन्न स्कूलों के 40 शिक्षकों को नोडल अधिकारी की कमान सौंपी। गोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पासवान के मुताबिक शिक्षक छात्र-छात्राओं की मन:स्थिति भांप लेते हैं, ऐसे में उन्हें नोडल अधिकारी बनाकर बच्चों को तनाव से बचाव की जानकारी देने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को तनाव मुक्त रहने और आत्महत्या की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षकों को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। करीब एक हजार विद्यालयों को इससे जोड़ने की योजना है।
डॉ. वीके मिश्रा, नोडल अधिकारी एनसीडी सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें