फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में यूपी बोर्ड को भेजें जमा किए शुल्क की जानकारी: डीआईओएस

विज्ञापन
UP Board 2019-20 session
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2019-20 के नौवीं-ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क और 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के शुल्क का विवरण बड़ी संख्या में स्कूलों ने ऑनलाइन नहीं किया है। स्कूलों की ओर से शुल्क का ऑनलाइन विवरण अपलोड नहीं किए जाने के कारण बोर्ड को इन विद्यालयों से संबंधित नामावलियां ऑनलाइन जनरेट करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा गया है कि वह शुल्क जमा करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण दो दिन के भीतर ई-मेल पर उपलब्ध करवा दें। बोर्ड की ओर से शुल्क ऑनलाइन नहीं करने वाले विद्यालयों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई है। बोर्ड ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वह उन विद्यालयों से परीक्षा शुल्क का विवरण मंगाकर उनकी जांच करके पता कर लें कि छात्र-छात्राओं की संख्या के सापेक्ष विद्यालय की ओर से शुल्क जमा किया गया है। जांच के बाद विद्यालयों की सूची में उनके सामने जमा किए गए शुल्क का विवरण ई-मेल पर दो दिन के भीतर मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें