फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी और गंगा गोमती को प्रयाग से चलाने की तैयारी

Wed, 03 Jun 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को गंगा गोमती और इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए इलाहाबाद जंक्शन आने की जहमत नहीं उठानी होगी। क्योंकि दैनिक यात्रियों की ये दोनों फेवरेट ट्रेनें जंक्शन की बजाय रेल प्रशासन अब प्रयाग रेलवे स्टेशन से शुरू कर सकता है। मंडल रेल उपयोग कर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्यों के प्रस्ताव पर दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए  रेलवे बोर्ड के सलाहकार विद्युत रोलिंग स्टॉक, वेदपाल ने हामी भरी है कि उनका संचालन प्रयाग से ही किया जाए। इतना ही नहीं दिल्ली और मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस को नियमित करने का भी उन्होंने डीआरयूसीसी सदस्यों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


डीआरएम वीके त्रिपाठी एवं मंडल के तमाम अफसरों की मौजूदगी में डीआरयूसीसी सदस्यों ने लखनऊ जाने वाले यात्रियों की दुश्वारियां बोर्ड सलाहकार के समक्ष पेश की। सदस्यों ने कहा कि दो जोन होने की वजह से अक्सर ये दोनों ट्रेनें जंक्शन से प्रयाग के बीच लेट हो जाती हैं। सदस्य शिवसागर ने लखनऊ इंटरसिटी को विंध्याचल तक चलाए जाने के बजाय सिर्फ प्रयाग तक चलाने पर ही जोर दिया। इसके अलावा सदस्यों ने बोर्ड सलाहकार को दिल्ली जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग जोर से की।

 कहा कि रीवा एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल तक की गई थी तब ये कहा गया था कि दिल्ली दूरंतो जल्द ही नियमित हो जाएगी। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। इसके अलावा मुंबई दूरंतो भी सप्ताह में दिन की बजाय रेगूलर की जाए। क्योंकि मुंबई जाने वाले यात्रियों की काफी तादाद है। बोर्ड सलाहकार के समक्ष डिवीजन अफसरों ने भी गंगा गोमती और इंटरसिटी को प्रयाग से चलाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। बोर्ड सलाहकार ने कहा कि सभी प्रस्ताव बोर्ड को जल्द से जल्द भेजा जाए। ताकि बोर्ड स्तर पर इस मसले पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें