फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्वेच्छा से किया अंतरधार्मिक विवाह, युवती ने अपनाया नया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़। क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने वयस्क होने के अपने अधिकार का उपयोग करते हुए प्रेम-विवाह किया है। प्रयागराज में 21 मई को कोर्ट मैरिज के बाद युवती ने अपने अधिवक्ता के साथ शंकरगढ़ थाने पहुंचकर शादी की जानकारी दी। विवाह के बाद उसने अपनी नई पहचान पूजा के रूप में बताई। युवती ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि वह बालिग है और उसने यह विवाह पूरी तरह से अपनी स्वेच्छा और समझ से किया है।
विज्ञापन

अब वह अपने पति आशीष (24) घटवा, करछना, प्रयागराज के साथ रहना चाहती है। पूर्व में युवती के परिजन, खासकर पिता महमूद अहमद (काल्पनिक नाम), द्वारा युवक पर बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया गया था। मगर थाने में युवती ने साफ कर दिया कि किसी भी प्रकार का दबाव या प्रलोभन नहीं था। पुलिस ने प्रक्रिया के अनुसार परिजनों को थाने बुलाया, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया और पति के साथ रहने की इच्छा दोहराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांतिपूर्ण ढंग से निपटाते हुए सभी को घर भेज दिया। युवती अपने पती आशीष के साथ उसके गांव चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें