फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता : रोमांचक मुकाबले में सेखों ने अर्जन को बराबरी पर रोका

Thu, 02 Dec 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मैच का पहला गोल अर्जन (रेड) हाउस के अभिनव नौटियाल ने किया। खेल के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में सेखों (येलो) हाउस के मो. अज़ान ने गोल करके मैच को ड्रा करवा दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु सेना विद्यालय बमरौली द्वारा आयोजित प्रथम जूनियर वर्ग इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के फुटबॉल मैदान पर शुक्रवार को शुरू हुआ। विद्यालय के पीजीटी शारीरिक शिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज खेले गए प्रथम मैच में  सेखों (येलो) हाउस ने अर्जन (रेड) हाउस को 1-1  की  बराबरी पर रोका। उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन


मैच का पहला गोल अर्जन (रेड) हाउस के अभिनव नौटियाल ने किया। खेल के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में सेखों (येलो) हाउस के मो. अज़ान ने गोल करके मैच को ड्रा करवा दिया। 
यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट  आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसमे सुब्रोतो (ब्लू) हाउस, कतरे (ग्रीन) हाउस, अर्जन (रेड) हाउस, सेखों (येलो) हाउस की टीम भाग ले रही है I  उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं हाउस इंचार्ज  पिंकू रात्रे, बोनी सिंह, योजना सिंह, रंजना सिंह, राम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र केसरवानी, विजय शंकर मिश्रा उपस्थित थेI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें