फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
ट्रांसफर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अंतर्जनदीय स्थानांतरण, पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण फंस गया है। कोरोना के चलते पहले प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई थी, अब इस प्रक्रिया रोक के बाद लंबे समय से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग कर रहे शिक्षकों का इंतजार बढ़ गया है।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश रूबी सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद अब अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया फंस सकती है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए अंतिम रूप से आवेदन प्रक्रिया 24 से 28 फरवरी के बीच पूरा किया गया।

विज्ञापन

तबादले - फोटो : amar ujala
सरकार की ओर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद सरकार ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की अंतिम सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल तक और पारस्परिक अंतर्जनदीय स्थानांतरण की सूची का प्रकाशन 30 अप्रैल तक होना था।
 
कोरोना के चलते प्रदेश के सभी कार्यालयों में अवकाश होने के चलते सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है।

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की अंतिम सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल तक और पारस्परिक अंतर्जनदीय स्थानांतरण के लिए लगभग छह महीने से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक आपस में संपर्क बनाकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की अंतिम सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल तक और पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था में लगे थे। अब सचिव की ओर से पूरी प्रक्रिया पर रोक के बाद शिक्षकों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें