फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मऊआइमा स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भानुप्रकाश मौर्य को घर पर चढ़कर गोली मारने की धमकी दी गई। आरोप कॉलेज के ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर लगा है जिसके खिलाफ प्रिंसिपल की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भानुप्रकाश कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनके कॉलेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद वह घर चले आए। आरोप है कि रात नौ बजे के करीब विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयकरन सिंह निवासी गोविंदपुर उनके घर के बाहर पहुंचा और तेज आवाज में उन्हें बुलाने लगा। कुछ देर बाद उसने गालीगलौज शुरू कर दी और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मारने की बात कही। आरोपी के जाने के बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत कर्नलगंज थाने में की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें