फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से यात्रियों को मिलने लगेगी बीमा की सुविधा

Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : demo
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बीमा का लाभ पाने के लिए अब ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। यात्रियों को यह सुविधा एक सितंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने तीन बीमा कंपनियों का चयन तकरीबन कर लिया है। इसके तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले रेल यात्री सिर्फ एक रुपये के प्रीमियम पर यात्रा बीमा करा सकेंगे। इसमें यात्रा कर रहे यात्रियों की मृत्यु या स्थायी रूप से पूर्ण विकलांगता की स्थिति में यात्रियों या उनके परिवारों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने पिछले माह ही ट्रेनों में यात्रियों के बीमा का ऐलान किया था। हालांकि इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ था। अब तय हो गया है कि एक सितंबर से यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना में स्थायी रूप से आंशिक विकलांगता होने पर 7.5 लाख रुपये, अस्पताल में भर्ती होने पर दो लाख तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन में डकैती, आगजनी या कोई अन्य अप्रिय घटना होने पर दस हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।   बीमा कवर सभी वर्गों के लिए एक समान होगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुक कराते समय यात्री को बीमा का विकल्प चुनना होगा। पांच वर्ष के कम आयु के बच्चों के लिए कवरेज के लिए इच्छुक उपयोगकर्ता को टिकट बुकिंग के समय ही बच्चे का ब्यौरा देना होगा। उसके अनुसार यात्रा बीमा प्रीमियम को कुल देय राशि में जोड़ दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने ट्विटर के माध्यम से एक सितंबर से  इस योजना के शुरू हो जाने की जानकारी दी है। उधर आईआरसीटीसी  ने बीमा करने के लिए लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, रॉयल सुंदरम और श्रीराम जनरल के साथ साझेदारी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस योजना में 19 बीमा कंपनियां ने बोली प्रक्रिया में शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें