समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी का पद अत्यंत सम्मानित और सनातन परंपरा का सर्वोच्च स्तंभ है, ऐसे में उनके साथ हुआ व्यवहार घोर निंदनीय है।
विज्ञापन
संदीप यादव ने कहा कि एक ओर सरकार खुद को हिंदुत्व की सरकार बताती है, वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य जी का अपमान किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संगम क्षेत्र में सतुआ बाबा का बुलडोजर बेरोकटोक संगम किनारे तक जाता है, तो फिर शंकराचार्य जी की पालकी को लेकर प्रशासन को आपत्ति क्यों हुई। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है। संदीप यादव ने इस घटना को काला दिन बताते हुए कहा कि जो लोग खुद को धर्म का ठेकेदार कहते हैं, उन्होंने ही धर्म को कलंकित करने का काम किया है।
संदीप यादव ने शंकराचार्य जी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और सरकार को तत्काल आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संतों के शिविर में रोटी सेक सकते हैं, लेकिन शंकराचार्य जैसे उच्च पद पर आसीन संत से माफी मांगने में संकोच हो रहा है।