लोक निर्माण विभाग, सिंचाई जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए 31 मार्च तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।
एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और लोक निर्माण विभाग, सिंचाई जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता पर भी बल दिया। मंत्री यहां हेलीकाप्टर से सवा तीन बजे पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद वह निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लखनऊ चले गए।