फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया, बाद में आदेश वापस, वाहनों की आवाजाही पर भड़के थे एसएसपी 

Mon, 23 Mar 2020 06:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में लॉकडाउन के बाद भी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही की सूचना पर सोमवार को एसएसपी भड़क गए। उन्होंने फोन पर इंस्पेक्टर झूंसी को सस्पेंड कर दिया। हालांकि बाद में सीओ की रिपोर्ट के बाद आदेश वापस ले लिया गया। इस कार्रवाई के बाद झूंसी में दोनों ओर से बेरीकेडिंग कर आवाजाही को अवरुद्ध किया गया। 

विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन होने के बाद सुबह से ही तमाम रास्तों में पुलिस ने बेरीकेडिंग लगा रखी थी। बड़े वाहनों को वापस किया जा रहा था। उसी समय एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को किसी ने बताया कि झूंसी में बेरोकटोक आवाजाही हो रही थी। कहीं बेरीकेडिंग नहीं लगी है। इससे एसएसपी इतने नाराज हुए कि उन्होंने फोन पर ही इंस्पेक्टर झूंसी एके चतुर्वेदी को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।

 

इसके बाद इंस्पेक्टर ड्यूटी से चले गए। एसएसपी ने सीओ दारागंज से रिपोर्ट मांगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सस्पेंशन आदेश वापस ले लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर दोबारा ड्यूटी पर आए और वाहनों की चेकिंग शुरू की। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर को चेतावनी दी गई है। सभी थानेदारों को आदेश दिए गए हैं कि वे लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें