फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बेटी ने भाई पर दागी गोलियां, हालत गंभीर, हल्ला मचाया कि बदमाश मारकर भागे, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 11 Nov 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी में बदमाशों की गोली से घायल युवक का एसआरएन में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकरघुनाथ मोहल्ले में इंस्पेक्टर की 15 वर्षीय बेटी ने भाई अमरेंद्र सिंह(17) को घर के भीतर ही गोली मार दी। एक के बाद एक उस पर तीन फायर किए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन ले गई जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना के  बाद किशोरी ने झूठी कहानी गढक़र मामले को लूट व हत्या के प्रयास का रूप देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों के बाद ही घर के भीतर से ही पिस्टल बरामद कर खुलासा कर दिया। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की जाती रही। 

विज्ञापन

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
चकरघुनाथ में मकान बनवाकर रहने वाले इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह मौजूदा समय में आजमगढ़ कोरोना सेल में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी सुभद्रा, नौवी में पढने वाली बेटी के अलावा बेटा अमरेंद्र रहता है जो जीआईसी में 11वीं का छात्र है। मंगलवार रात 7.30 बजे के करीब अचानक इंस्पेक्टर के घर से फायरिंग की आवाज आने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
लोग मौके पर पहुंचे तो अमरेंद्र खनू से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं जो उसके पेट व सीने में लगी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। उधर जानकारी पर एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा व सीओ करछना सोमेंद्र मीणा भी आ गए। पूछताछ में इंस्पेक्टर की बेटी ने बताया कि बाइक से आए तीन युवक बाउंड्री कूदकर घर के भीतर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया।चीख सुनकर भाई अमरेंद्र बचाने आया तो उसे एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर भाग निकले।
विज्ञापन

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
हमलावरों ने चेहरे पर मास्क बांध रखा था ऐसे में वह उन्हें पहचान नहीं सकी। यह भी बताया कि हमलावर भागते वक्त आलमारी का लॉक तोडक़र गहने भी उठा ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी उसके बताए हुलिए वाला कोई शख्स नहीं दिखा। कुछ ही देर बाद किचेन में छिपाकर रखे गए गहने भी मिल गए।

शक गहराने पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। 
 
  • अब तक कि जांच पड़ताल में पता चला है कि भाई से हुए झगड़े के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया। शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चक्रेश मिश्रा, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें