फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : प्रयागराज नगर निगम के इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, देर रात झूंसी में अज्ञात वाहन ने रौंदा

Mon, 19 Jun 2023 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी कला गांव निवासी आनंद द्विवेदी प्रयागराज नगर निगम में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। रविवार को वह ड्यूटी करके घर जा रहे थे। देर रात झूंसी में त्रिवेणीपुरम गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आनंद द्विवेदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज नगर निगम के इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी की झूंसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को देर रात त्रिवेणीपुरम गेट पर अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आननफानन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते नगर निगम के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी कला गांव निवासी आनंद द्विवेदी प्रयागराज नगर निगम में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। रविवार को वह ड्यूटी करके घर जा रहे थे। देर रात झूंसी में त्रिवेणीपुरम गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी होते पर परिवार के लोग पहुंच गए। नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें