Prayagraj News : दयानाथ द्विवेदी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
फाफामऊ स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे दरोगा रमा नाथ द्विवेदी का पैर फिसल गया। वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था। दरोगा ने धीमी गति से गुजर रही ट्रेन से उतरने की कोशिश की तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। दरोगा लखीमपुर खीरी में तैनात थे। वहां भी सूचना भिजवाई गई।
होलागढ क्षेत्र के चौबारा दुबान गांव के रमा नाथ द्विवेदी ( 55) पुलिस विभाग में दरोगा थे। वे इन दिनों लखीमपुर खीरी में तैनात थे। रमा नाथ बुधवार को बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। फाफामऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नही है लेकिन ट्रेन की गति यहां काफी धीमी हो जाती है। रमा नाथ अक्सर इसी ट्रेन से इसी स्टेशन पर उतरते थे। बुधवार को भी सुबह करीब साढ़े सात बजे जब ट्रेन धीमी होने लगी तो वह गेट पर आकर खड़े हो गए।