फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दरोगा की मौत

Wed, 29 Jul 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस विभाग के जिला कंट्रोल रूम के रेडियो शाखा में तैनात दरोगा मनोज गौतम की बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन 28 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। फेफड़े में संक्रमण होने के कारण उन्हें मेडिसिन आईसीयू में रखा गया था। जिले में किसी पुलिस अधिकारी की यह पहली मौत है।
विज्ञापन


मूलत: गाजीपुर जिले के रहने वाले वाले सब इंस्पेक्टर मनोज गौतम यहां धूमनगंज के मनोहरपुरम में रहते थे। उनमें कोरोना की पुष्टि 18 जुलाई को हुई थी। इसके बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया था। वहां उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन, बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्हें निमोनिया हो गया था। इस वजह से फेफड़े बुरी तरह से संक्रमित हो गए थे। मौत के बाद शव को उनके परिजनों को सौंपा गया। दरोगा मनोज गुप्ता की मौत वैसे ही हुई, जैसे पूर्व में एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद की मौत हुई थी। उनके भी फेफड़े में इन्फेक्शन हो गया था। चिकित्सकों का कहना है कि इससे स्पष्ट है कि कोरोना रिपोर्ट भले ही निगेटिव आ जाए, लेकिन उससे संक्रमण का खतरा उसके बाद भी बना रहता है। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें