Prayagraj News : एसआरएन में हड़ताल करते जूनियर डाक्टरों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
अस्पताल में इलाज बंद होने से हाहाकार मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन जूनियर डॉक्टर मानने को तैयार नहीं हुए। सुबह से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।
prayagraj news : एसआरएन में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीज का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : prayagraj
प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार की मां 18 अप्रैल से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि वह नान कोविड थी और उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट दिया गया। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर और डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया।
उसका सर फट गया। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को जमकर पीटा। तीनों वहीं अधमरे होकर पड़ गए। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल का काम छोड़ दिया और हड़ताल पर चले गए। सूचना मिलते ही आईजी केपी सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे निलंबित करने के आश्वासन पर डाक्टर काम पर लौट आए हैं।